कंप्यूटर बाबा ने खोला शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा, संत समागम में करेंगे 'मन की बात
- October 22 2018
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मिले राज्यमंत्री के दर्जे से इस्तीफा देने के बाद कंप्यूटर बाबा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कंप्यूटर बाबा अब मन की बात के जरिए सरकार पर निशाना साधेंगे. कंप्यूटर बाबा 23 अक्टूबर को इंदौर, 30 अक्टूबर को ग्वालियर, 4 नवंबर को खंडवा, 11 नवंबर को रीवा, 23 नवंबर को जबलपुर में संतों के समागम में अपने मन की बात करेंगे.