कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के केन्द्रीय पुस्तकालय को पुरस्कार
ग्वालियर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के केन्द्रीय पुस्तकालय को कंसोर्टियम फॉर ई-रिसॉर्सिस इन एग्रीकल्चर(ब्मत्।) पर सबसे अधिक पंजीयन के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार हाल ही में कंसोर्टियम फॉर ई-रिसॉर्सिस इन एग्रीकल्चरए नई दिल्ली के रीजनल एम्बेसेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आर. एन. शर्मा एवं मंदसौर से डॉ. हरीशचंद भार्वे ने संयुक्त रुप से प्राप्त किया।
समारोह में अतिथिगण डॉ. एस. के. जोशी, कंसोर्टियम फॉर ई-रिसॉर्सिस इन एग्रीकल्चर प्रभारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली, डॉ. यू. एस. शर्मा, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर, संजय ग्रोवर, सीईओ, इर्न्फोमेटिक पब्लिशिंग लिमिटेड, बैंगलोर एवं डॉ. लोकेश गुप्ता, नोडल अधिकारी, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के उत्कृष्ट पुस्तकालय की प्रशंसा की।