सिंधिया आज आयेंगे
- October 18 2018
ग्वालियर । मप्र चुनाव अभियान समिति के चेयरमेन पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 18 अक्टूबर गुरूवार को अपरांह 11 बजे गतिमान एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर श्री सिंधिया की कांग्रेसी अगवानी करेंगे।
कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 18 अक्टूबर गुरूवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गतिमान एक्सप्रेस ग्वालियर आयेंगे। सिंधिया शाम 5 बजे मांढरे की माता स्थित मैदान पर शामी पूजन करेंगे और रात्रि में जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
Tags:
सिटी न्यूज़