उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 12 अक्टूबर को ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 12 अक्टूबर को ग्वालियर आएंगे। वे यहां आइटीएम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनकी अगवानी-विदाई और सत्कार के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग के लिए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को नामांकित किया गया है। उपराष्ट्रपति का अधिकारिक कार्यक्रम भी जारी हो गया है। 12 अक्टूबर को उप राष्ट्रपति 11:10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सडक मार्ग से 11:40 बजे आइटीएम पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी शामिल रहेंगी। उपराष्ट्रपति बिजनेस बोइंग जेट विमान से ग्वालियर आएंगे और इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। शाम करीब सात बजे वे बेगमपेट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।