ग्वालियर पहुंची सीआरपीएफ की साईकिल रैली चेतकपुरी चौराहा हुआ स्वागत
ग्वालियर आजादी का अमृत महोत्सव, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बलए भोपाल द्वारा साईकिल रैली भारत अपनी आजादी का 75 वां वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है । गृह मंत्रालय ने इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां करने की योजना बनाई हैं जिसमें सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा साईकिल रैलियों का आयोजन भी शामिल है । ये रैलियां देश के विभिन्न भागों से आरंभ हो गई हैं और 02 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर राजघाट पर सम्पन्न होंगी ।
ये रैलियां भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के साथ . साथ 75 साल की प्रगति और विकास को भी महत्व प्रदान करने के लिए हैं । साईकिल रैलियों के मार्गों की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरे ।
इसी क्रम में केन्द्रीय सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बलए भोपाल द्वारा 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत . तिब्बत सीमा पुलिस बल के 24 साईकिलारोही भाग ले रहे हैं । इस साईकिल रैली को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, द्वारा 22 सितम्बर को झंडी दिखाकर भोपाल से रवाना किया गया है ।
यह साईकिल रैली केन्द्रीय सीमांत मुख्यालय, भारत . तिब्बत सीमा पुलिस बल, भोपाल से शुरू हुई तथा नजीराबाद, गुनाए शिवपुरी, झांसी, ग्वालियर, आगरा, अलीगढ़ एवं ग्रेटर नोएडा होते हुए, कुल 957 किमी की दूरी तय करके राजघाट, दिल्ली में 02 अक्टूबर को संपन्न होगी ।
उक्त साईकिल रैली में भाग लेने वाले साईकिल चालक रास्ते में आने वाले लोगों के साथ कोविड के समय और बाद में स्वस्थ एवं फिट रहने, फिट इंडिया प्रोग्राम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वस्थ भारत अभियान संबंधी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बातचीत करेंगे और जनता को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह से जोड़ेंगे और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी फैलाएंगे ।
आजादी के अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के कम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा देशभर में 170 से ज्यादा जिलों में एक करोड़ वृक्ष लगाने का काम किया है । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा चलाये जा रहे अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान 2021 के अंतर्गत महाराष्ट्र के नांदेड़ में सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में दिनांक 17 सितम्बर को एक करोड़वें पौधे का रोपण भी किया ।