सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में अमित शाह, रोड शो आज
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे के अगले पड़ाव में मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में होंगे. शाह सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी में हैं. वह शिवपुरी, गुना और फिर ग्वालियर में कार्यकर्ताओं की रैली, रोड शो औऱ सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. सिंधिया के गढ़ में अमित शाह का यह पहला दौरा है.
इस दौरान अमित शाह पहले लक्ष्मीबाई और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर फूल चढ़ाने जाएंगे. प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बढ़ते कदम से बेचैन बीजेपी अब राजमाता का गुणगान कर रही है. पहले सिंधिया पर हमला और अब राजमाता के लिए उमड़ते प्रेम पर कांग्रेस चुटकी ले रही है.