गैर-गुजरातियों पर हमले: नीतीश-योगी ने CM रूपाणी से की बात, गुजरात सरकार ने कहा- सबको देंगे सुरक्षा

नीतीश ने गुजरात में निर्दोष लोगों पर हो रहे हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने वहां के सीएम विजय रूपाणी से गुजारिश की है कि बिहार के लोगों को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

सीएम नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैंने कल (रविवार) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की. हम उनसे संपर्क में हैं और वह हालात पर नजर रख रहे हैं. जिन्होंने हमले किए हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए और किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए.'