मथुरा में कृष्ण की जन्मस्थली के 10 किलोमीटर का इलाका तीर्थस्थल घोषित-योगी आदित्यनाथ

मथुरा. यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार को मथुरा वृंदावन में कृष्ण जन्मस्थली को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। योगी सरकार ने जन्मस्थली से 10 वर्ग किलोमीटर के दायर को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि इस इलाके में 22 नगरनिगम वार्ड क्षेत्र आते है। जिसे तीर्थस्थल घोषित किया गया है। पिछले माह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में ही जन्माष्टमी भी मनाई थी। जिसके बाद तीर्थस्थल घोषित किये जाने का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये थे।

मथुरा में सीएम ने कहा था कि पहले त्यौहार में बधाई देने के लिये विधायक, मुख्यमंत्री यहां नहीं आते थे और जो पहले मंदिरों में जाने से डरते थे। वह अब कह रहे हैं कि राम मेरे हैं। कृष्ण भी मेरे हैं। आपको बता दें कि यूपी में तीर्थस्थलों के विकास का काम चल रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा आदि में सुविधायें पहले के मुकाबले बेहतर हो रही है। अयोध्या में डेढ़ वर्ष पहले आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राममंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2024 से पूर्व तक अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।