रुपया 74 के पार! पीयूष गोयल बोले- पैनिक न करें, ये सबसे बेहतर दौर
- October 5 2018
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान पहली बार 74 प्रति डॉलर से नीचे चला गया. यह रुपये का अबतक का निम्नतम स्तर है. हालांकि, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. गोयल ने कहा, 'पिछले 15 साल के दौरान भारतीय रुपये का ये सबसे अच्छा दौर है.