अब मप्र में अपराधियों की खैर नहीं, यूपी से सख्त गैंगस्टर एक्ट होगा पेश-नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. यूपी के बाद अब मप्र में भी गैंगस्टर एक्ट को लेकर कवायद तेज हो गयी है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि जल्द ही मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश से अधिक सख्त गैंगस्टर एक्ट पेश किया जायेगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि हाल के दिनों में मध्यप्रदेश में जहरीली शराब से मौतों, शराब की अवैध बिक्री, अवैध खनन जैसे माफिया क्राइम तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में इन पर नकेल कसने के लिये मप्र सरकार ने गैंगस्टर एक्ट का मसौदा तैयार कर लिया गया है।