मुख्यमंत्री का विमानतल पर स्वागत

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर आए। श्री चौहान राजकीय विमान से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
विमानतल पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंहए उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैयाए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाहए महापौर विवेक नारायण शेजवलकरए जीडीए के अध्यक्ष अभय चौधरीए साडा अध्यक्ष राकेश जादौनए विधायक भारत सिंह कुशवाह ,जय सिंह कुशवाहए देवेश शर्मा, वीरेन्द्र जैन, कमल माखीजानी, शरद गौतम व रामेश्वर भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुँचे थे।
इस अवसर पर संभागायुक्त बी एम शर्माए आईजी अंशुमान यादव, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।