भोपाल में रिटायर्ड मुख्य सचिव अवनि वैश्य के फॉर्म हाउस पर चोरी, गार्ड घर के बाहर बैठा रहा, 300 डॉलर चोरी

भोपाल. मप्र के रिटायर्ड मुख्य सचिव (सीएस) अवनि वैश्य के फॉर्म हाउस पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। खिड़की के रास्ते अन्दर घुसे चोर लगभग 3 घंटे में 300 यूएस डॉलर के अलावा नगदी, सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान समेट कर ले गये। हैरानी की बात तो यह है कि गार्ड घर के बाहर बैठा रहा। उसे पता तक नहीं चला। पुलिस ने चोरी गये माल की कीमत 90 हजार रूपये बताई गयी है।

रातीबड़ पुलिस थाने के टीआई सुदेश तिवारी ने बताया है कि ग्राम मेंडोरी में रिटायर्ड मुख्य सचिव अवनि वैश्य का फॉर्म हाउस है। इसकी चौकीदार दयाराम मासकोले करता है। रविवार की शाम वे अपने फॉर्म हाउस से भोपाल स्थित अपने आवास पर किसी काम से आ गये थे। लगभग 3 घंटे के बाद वह लौट आये।

भीतर जाने पर उन्हें घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी खुली थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरी अलमारी से उनका पासपोर्ट, जेबरात, दस्तावेज और नगदी के अलावा 300यूएस डॉलर चुरा ले गये। पुलिस ने उनके चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज की, पुलिस को अभी तक आरोपियों को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
शक नजदीकी पर है

टीआई सुदेश तिवारी ने बताया कि चोरी जिस तरह से की गयी है उससे किसी नजदीक पर शक जाता है। चोरी करने वालों को घर की पूरी जानकारी थी। यहीं नहीं, आसपास घने जंगल होने के बाद भी मकान की इतनी सटीक जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को होना संभव नहीं है, पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है।