अवैध निर्माण पर कार्यवाही-डीटीपीई ने सेक्टर 72 से हटाये अतिक्रमण
गुरूग्राम. शुक्रवार को डीटीजी के दस्ते ने लगभग 15 एकड़ में एनकेवी बिल्डरों के नाम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के सेक्टर 72ए में तोडफोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 10 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को निर्माण को हटा दिया और सड़क नेटवर्क को भी पूरी तरह तोड़ दिया। कॉलोनी मेंइससे पहले भी तोड़फोड़ की कार्यवाही की गयी थी। लेकिन पिछले माह डीटीपीई टीम ने कॉलोनी का दौरा किया।
जहां निर्माण करते देख लोगों को कॉलोनी में आगे निर्माण न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी अवैध निर्माण करने वाले लोग नहीं माने ऐसे में शुक्रवार को डीटीपीई के दस्ते ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने इस अभियान का भारी विरोध किया। लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और अभियान को जारी रखा था। लोगों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने उन्हें ठगा है। इस अभियान में 3 जेसीबी और 100 पुलिस कर्मी मौके पर रहें। ड्राइव का नेतृत्व डीटीपीई के आरएस बाठ ने किया। एटीपी आशीष शर्मा और जेई अनिल ड्राइव में मौजूद रहें।