कैलाश के महाकाल दर्शन पर बीजेपी में दो फाड़
उज्जैन. नागपंचमी के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीआईपी नेताओं के चलते मंदिर की भस्म आरती आधे घंटे की देरी से हुई। दर्शन के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला सुबह मंदिर पहुंचे थे वीआईपी नेताओं के चलते मंदिर की भस्म आरती आधे घंटे की देरी से हुई इसकी वजह ये थी कि सरकारी पास होने के बावजूद पुजारियों को भी मंदिर में एंट्री नहीं दी गई। इस मामले के बाद बीजेपी के नेता अपने ही नेता के खिलाफ होकर इस घटना की निंदा करने लगे है।
वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग
बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर से हो रहे दर्शन व्यवस्था बदलने की मांग कर रहे है। घटना के दो दिन बाद बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन ने वीडियो वायरल कर महाकाल मंदिर में वीआईपी क्लचर बंद करने को लेकर सीएम और उज्जैन कलेक्टर से गुहार लगायी है।
पुजारियों ने जताया था विरोध
आपको बता दें कि जिस वक्त कैलाश विजयवर्गीय, आकाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला दर्शन कर रहे थे, उसी वक्त मंदिर में नियमित होने वाली भस्म आरती का समय भी रहा था सुरक्षा कारणों के चलते पुजारियों को मंदिर में एंट्री नहीं दी गई। इनमें भस्म आरती करने वाले मुख्य पुजारी अज्जू गुरू भी शामिल थे इस बात से अज्जू गुरू इतने नाराज हो गए कि उन्होंने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के सामने ही अपना शासकीय पास भी उतारकर फेंक दिया. उनका कहना था कि जब मंदिर में रोज पूजन करने के बाद भी इस तरह का व्यवहार झेलना पड़ रहा है तो ये शासकीय पास किस काम का।