मप्र में 24 घंटे में 2 गुना संक्रमित बढ़े, 16 नए केस आए, भोपाल-इंदौर में 1-1, जबलपुर-ग्वालियर में 2-2 पॉजिटिव

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना से अलर्ट होने की जरूरत है धीरे-धीरे केस बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में करीब दोगुने नए संक्रमित आए हैं। शनिवार को प्रदेश में 16 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 9 नए संक्रमित मिले थे। शनिवार को मिले नए संक्रमितों में जबलपुर-ग्वालियर में 2-2, भोपाल, इंदौर, रतलाम में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में पिछले 6 दिनों में 62 नए कोरोना पॉजिटिव अलग-अलग जिलों में मिले हैं। इसमें 9 अगस्त को 10 केस, 10 अगस्त को 10 केस, 11 अगस्त को 10 केस, 12 अगस्त को 8 केस, 13 अगस्त को 9 केस, 14 अगस्त को 16 नए पॉजिटिव मामले है। प्रदेश में अभी 111 एक्टिव केस है। रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 0.02 प्रतिशत है। प्रदेश में शुक्रवार को 77,357 लोगों की कोरोना की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 7 लाख 92 हजार 12 लोग संक्रमित हो चुके है। इसमें से 7 लाख 81 हजार 387 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 514 की मौत हो चुकी है।