कार में लगी आग
- August 11 2021
मंगलवार की दोपहर सिटीसेंटर इलाके में कार में शॉर्टसर्किट से आग लग गयी। कार में सवार लोगों ने कंूद कर अपनी जान बचाई। कार के इंजन में लगी आग की सूचना फायरबिग्रेड को दी गयी। लेकिन, फायर बिग्रेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
कार चालक ने इसकी सूचना थाना विश्वविद्यालय में जाकर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।