आतंकियों ने श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं. आतंकियों ने यह हमला श्रीनगर की हरी सिंह हाई स्ट्रीट में किया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों के जवान श्रीनगर के अमीराकदल इलाके में डयूटी कर रहे थे तभी हरी सिंह हाई स्ट्रीट एरिया में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पोस्ट पर ग्रेनेड फेंक दिया. हालांकि उनका निशाना चूक गया और हथगोला पोस्ट से पहले ही सड़क पर फट गया. इस घटना में 9 सिविलियन और 2 जवान जख्मी हो गए.
सभी जवानों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही इलाके की नाकाबंदी करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है. अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है. सुरक्षाबल आतंकियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.