इंदौर – भिंड एक्सप्रेस निरस्त, 3 दिन से भिंड, ग्वालियर जाने वाले यात्री हो रहे परेशान
ग्वालियर. शनिवार सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर शुरू है। पिछले 24 घंटे 7.2 मिमी में रिकार्ड हुई है। इसे मिलाकर कुल बारिश का आंकड़ा 301 मिमी पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी बादल हलके से कमजोर होंगे, लेकिन दिनभर में एकाध बार बारिश होती रहेगी। 8 अगस्त के बाद से एक सिस्टम सक्रिय होकर मालवा में आ सकता है। इससे भी कुछ बारिश मिलने की संभावना रहेगी। दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश से पश्चिम-मध्य रेलवे के रतलाम रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रही हैं। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार इंदौर से होकर आने-जाने वाली इंदाैर-रतलाम-भिंड ट्रेन शनिवार काे भी निरस्त कर दी गई है। लगातार तीन दिन से इंदौर से भिंड जाने वाली ट्रेन निरस्त हो रही है।
6 अगस्त ये ट्रेन रही निरस्त
ग्वालियर-इंदौर-रतलाम स्पेशल ट्रेन
रतलाम-इंदौर-भिंड स्पेशल ट्रेन
रतलाम-इंदौर-भिंड स्पेशल ट्रेन 7 अगस्त को भी निरस्त रहेगी।
ये हुईं डायवर्ट
इंदौर-अमृतसर और इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस वाया गुना-बीना-झांसी होकर रवाना हुई
देहरादून से इंदौर आने वाली ट्रेन वाया झांसी-बीना होकर इंदौर आएगी