शिवपुरी के गांव में घुसा 12 लम्बा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रातभर की पहरेदारी, 14 लोगों उठाकर सिंध नदी में छोड़ा

शिवपुरी. बैराड़ के गांव में 12 फीट का विशाल मगरमच्छ निकलने पर भगदड़ मच गयी। पांच क्विंटल वजनी मगरमच्छ को उठाने में लगभग 14 लोग लगे। रात में निकले मगरमच्छ की लोगों ने रातभर पहरेदारी भी की। वन विभाग की टीम ने उसकोे रेस्क्यू कर सिंध नदी में छोंड़ दिया। इसके पहले भी शिवपुरी शहर और आसपास के गांवों में मगरमच्छ घुस आते हैं।


क्या है मामला


मामला बैराड़ के ग्राम नन्दौरा का है यहां गुरूवार की रात लगभग 12 बजे के बाद लोगों को विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों को डर था कि कहीं मगरमच्छ भाग न जाये। इसके लिये उन्होंने रात भर चौकीदारी की। चंूकि रात में उसे रेस्क्यू करना संभव नहीं था। सुबह लगभग 11 बजे वनविभाग की टीम शिवपुरी से पहुंची। टीम की मौजूदगी में लोगों ने मगरमच्छ का जाली में बांधा। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। दोपहर के बाद उसे लगभग 14 लोगों ने उठाकर गाड़ी में रखा और इसके बाद उसे सिंध नदी में छोड़ा। आपको बता दें कि सिंध नदीं में काफी मगरमच्छ हैं। वर्षा के समय नदी से मगरमच्छ निकल कर गांवों में घुस आते हैं।

शहर में बारिश में निकलते रहते हैं मगरमच्छ

बता दें कि बारिश के समय क्षेत्र में मगरमच्छ निकलते रहते हैं। दो दिन पहले ही शिवपुरी मुख्यालय के मीट मार्केट इलाके में एक मगरमच्छ निकला था। लोगों ने उसके साथ सेल्फी भी ली थी। शहर से लगे चांदपाठा झील में कापी संख्या में मगरमच्छ हैं। झील में बारिश के समय कई नाले आकर मिल जाते हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस जाते हैं।