कश्मीर मे 370 हटने के 2 साल पूरा होने पर डाउनटाउन में ब्लास्ट, तुरंत भारी फायरिंग की गई
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के 2 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसी दिन श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आज एक जबरदस्त ब्लास्ट और फायरिंग हुई। ब्लास्ट के बाद भारी फायरिंग भी हुई और अफरातफरी मच गई। जामा मस्जिद के गेट के सामने एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद तुरंत भारी फायरिंग होने लगी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।
करीब आधे घंटे बाद हालात सामान्य हो गए तो सुरक्षाबलों के भी कई दस्ते तब तक जामा मस्जिद के पास आ चुके थे। पुलिस अधिकारियों से ब्लास्ट के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बस यह बताया कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने वहां से लोगों और मीडिया को दूर करना शुरु कर दिया।