प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट स्टेशन से सीधे बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचकर ली जानकारी, फोन अटेंड कर जानी समस्या का समाधान किया
ग्वालियर. बुधवार की रात शताब्दी एक्सप्रेस उतरे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सीधे कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर कन्ट्रोल प्रभारी तहसीलदार शिवानी पांडेय से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। यहां मदद के लिये आने वाले कॉल भी अटेंड किये। इससे पहले स्टेशन पर उन्होंने पत्रकारों से बात करने हुए कहा कि अचानक आने का कारण ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में आपदा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार और सीएम शिवराज सिंह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक-एक नागरिक को सुरक्षित गचाने के लिये तेजी से काम हो रहा हैं।
जब जल संसाधन मंत्री से पूछा गया कि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने इस आपदा के लिये अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और साथ ही पुल टूटने पर सवाल खड़े किये है इस पर प्रभारी मंत्री का कहना है कि दतिया में तीन पुल बहने की जांच शुरू हो गयी है। पूर्व मंत्री ने क्या कहा यह उनक जानकारी में नहीं है, इसलिये अभी कुछ नहीं कह सकता।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम ने बुधवार की रात रेलमार्ग से ग्वालियर जिले के 4 दिवसीय प्रवास पर आये हैं। प्रभारी मंत्री सिलावट ने रात में ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाढ़ नियंत्रण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि नियंत्रण कक्ष में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभागों मसलन नगर निगम, पीएचई, स्वास्थ्य और विद्युत कंपनी केकर्मचारी तैनात किये जायें और साथ ही नियंत्रण कक्ष में एक और टेलीफोन की व्यवस्था की जाये। निरीक्षण के बीच नियंत्रण कक्ष में एक व्यक्ति द्वारा अपनी समस्या दर्ज कराने के लिये फोन किया, जिसे मंत्री ने स्वयं अटेंड किया और परेशानी को तत्काल सुलझाया गया।
विशेष स्वास्थ्य लगाकर शिविर कर हो जांच
इस मौके पर प्रभारीमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गांव में बाढ़ का पानी उतर गया है वहां विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच करायें। जिससे बीमारियों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग लेने पर भी विशेष जौर दिया और साथ ही कहा कि राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और दवाओं की पुख्ता व्यवस्था रहें।