दुष्यंत भदौरिया ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये 220 घंटे में तैयार की पिन पेंटिंग
ग्वालियर. शनिवार की दोपहर में ग्वालियर में गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड के लिये के लिये कैनवास पर कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण अर्जुन को संदेश की पिन से बनाई जा रही पेंटिंग 1 बजे कंपलीट हो गयी है इस पेंटिंग में 20 दिन या यू कहें लगभग 220 घंटे लगे। इस मौके पर एलएनआईपी के प्रोफेसर विवेक पांडे और राजामानसिंह संगीत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रंजना टोणपे निर्णायक की भूमिका में थे यह नजारा था जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र दुष्यंत भदौरिया गालव सभागार पर 10 फीट चौड़ी और 10 लम्बी पिन से तैयार था।
जीवाजी विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र दुष्यंत भदौरिया ने कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को संदेश के चित्रण को पिंन पेंटिंग के माध्यम से उकेरा है इसका आकार 10 फीट चौड़ी और 10 लम्बी है। कलाकार दुष्यंत भदौरिया ने बताया कि इस पेंटिंग को तैयार करने में लगभग 90 हजार रूपये खर्च आया है। हरियाणा के गुडगांव से मंगाई गयी 25 हजार रूपये की पिन, 40 हजार रूपये लगातार वीडियो की रिकॉर्डिंग, 7 हजार 500 सौ रूपये कैनवास का खर्च आया है।