बेटे की मौत के बाद बहू को धक्के देकर घर से किया बेघर, दहेज की मांग कर रहे थे

एक 20 वर्षीय की नवविवाहिता को पति की मौत के 2 दिन बाद ही सास-ससुर ने मनहूस कहकर घर से निकाल दिया है। बहू ने बार-बार कहा है कि मैं अपने पति की यादों के सहारे जीवन गुजार लूंगी। लेकिन सास ने एक नहीं सुनी। मायके वाले जब पहुंचे और समाज की दुहाई दी तो ससुराल वालों नैसों की मांग की। घटना मई 2021 की है। पुलिस ने मंगलवार को मोहना थाने में बहू की शिकायत पर सास-ससुर, देवर के खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया हैं।

ग्वालियर के लोहागढ़ में रहने वाली 20 वर्षीय की प्रीति पुत्री कल्याणसिंह धाकड़ की शादी 1 जून 2020 मोहना निवासी रामअवतार धाकड़ से हुई 1 मई 2021 को पेट दर्द और घबराहत के चलते अचानक रामअवतार की मौत हो गयी। रामअवतार का अभी चौथा भी नहीं हुआ था कि 3 मई को प्रीति को उसकी सास बैज्यंती, ससुर रमेश, देव अरविंद और सुग्रीव ने आती रात को धक्के देकर घर से निकाल दिया।