ग्वालियर से 2 दोस्त पिकनिक मनाने गये धूमेश्वर के गहरे पानी में डूबे, दोनों लापता

मप्र में कुछ दिनों से हो रही वर्षा एक और राहत लेकर आयी है तो दूसरी ओर कई जगह हादसे भी हो रहे हैं। रविवार को ग्वालियर में धूमेश्वर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये 2 दोस्त नदी में डूब गये और दोनों अभी तक लापता है। वहीं होशंगाबाद में 9 वर्षीय बच्चा नाले में बह गया है विदिशा में पानी में फंसे 76 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचाया है।

दोस्त को बचाने के लिये कूदा युवक

ग्वालियर के भितरवार में धूमेश्वर धाम पर सिंध और पार्वती नदियां मिलती हे। इस वजह यहां भवर भी बनता है। रविवार की दोपहर नदी में नहाने उतरे 8 दोस्तों में से 2 युवक बहाव की चपेट में आकर बह गये। पहले एक युवक गहरे पानी में गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिये दूसरा दोस्त भी कंूद गचा। कुछ देर में दोनों नदी में लापता हो गये। सभी लोग पिकनिक मनाने आये थे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम युवकों की तलाश कर रही है। घटनास्थल ग्वालियर से 70 किमी दूर और शाम 5.30 बजे तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है।

हादसे के चश्मदीद

घटना के चश्मदीद ग्वालियर निवासी अंकित गोयल ने बताया कि सभी नहाने के लिये नदी में उतरे थे लेकिन उसी वक्त किशन होटवानी अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह बहने लगा तो उसे बचाने के लिये कितांशु कैलाश भी गजहरे पानी में कंूद गया और इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए पानी के बहाव मेंबहते चले गये लोगों ने कुछ दूरी तक उनको बहते देखा और फिर वह लापता हो गये। अंकित ने बताया कि किशन और कितांशु दोनों अच्छे दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि धूमेश्वर मंदिर के पास सिंध नदी में इसी स्पॉट पर हर साल हादसे होते है। पिछले वर्ष भी 2 युवक इसी तरह बहे थे।