बड़वानी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां पर्यटन स्थल तोरणताल में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. तोरणमाल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है. घटना महाराष्ट्र के नंदूरबार में घटी, लेकिन सभी मृतक बड़वानी जिले के हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले हैं. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त जीप में करीब 20 से 25 लोग सवार थे. रास्ते में ड्राइवर ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी. खाई में गिरते ही लाशें दूर-दूर तक बिखर गईं. हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया.
देर रात तक जारी रही सर्चिंग
बताया जाता है कि हादसे में घायल लोगों को तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है. देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही. हालांकि, इलाका काफी दूर है, इसलिए किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है.
बड़वानी की इस खबर पर भी डालें नजर
एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कोरोना की तीसरी लहर से बचने की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनका परिवहन और पुलिस विभाग कोरोना को प्रदेश लाने की तैयारी कर रहा है. दोनों विभागों की नाक के नीचे प्रदेश की बसें रूट बदलकर महाराष्ट्र में प्रवेश कर रही हैं. पुलिसवालों के आगे बसें गांव के रास्तों से निकल जाती हैं और वे सिर्फ ऊपरी पूछताछ करते रह जाते हैं. जबकि, बसों के आवागमन पर 21 जुलाई तक रोक लगाई गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश की न परिवहन अधिकारी सुन रहे हैं और न पुलिस अधिकारी.