शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एलईटी का टॉप कमाण्डर ढेर

श्रीनगर- जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित शोपियां के चेक सिद्दीकी खान इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था जिसके बाद वहां आतंकियों के छुपे होने के सूचना मिली थी।

एलईटी का टॉप कमाण्डर ढेर

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि टॉप लश्कर.ए.तैयबा कमांडर इशफाक डार टॉप कमाण्डर ढेर हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक 2.3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल हमले का जवाब दे रहे हैं।