विदिशा के गंजबासौदा में हुए हादसे में 4 की मौत 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गंजबसौदा. मप्र के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित कुएं में गिरे लोगों को निकालने का काम 14 घंटे के बाद भी जारी है। 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पिता-पुत्र भी शामिल है। 10 लोग अब भी लापता हे। इस दौरान लापता रवि की मां और दादी रोते हुए का वीडियो सामने आया हैं। घटनास्थल पर मंत्री और अधिकारियों का जमावड़ा देखकर मां का गुस्सा फूटा और उसने हाथ फैलाते हुए कहा कि जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे। मेरे पास एक ही बेटा हैं। दरअसल, बच्चे के साथ कुएं में गिरने का हादसा कल शाम लगभग 6.30 बजे हुआ था। इसके बाद मुण्डेर समेत भीड़ भी उसमें गिर गयी। रात 10 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि टीमें घटनास्थल पर पहुंची है।
घटनास्थल से पुलिस 1 किमी का एरिया सील कर दिया हे। पुलिस को प्रदर्शन का डर है। जबकि एडीजीपी सांई मनोहर ने 3 शव निकाले जाने की पुष्टि की है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने 4 मौत की जानकारी दी है। इधर, कुएं में झीर के कारण लगातार पानी आने से रेस्क्यू में अड़चनें आ रही है। कुआं पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है। गुरूवार की देर शाम यहांबड़ा हादसा हुआ था। कुंए में एक बच्चे के गिरने के बाद से उसने निकालने के लिये पहुंचे लोगों के वजन की जगह से कुंए की दीवार टूट गयी और कई लोग अन्दर गिर गये थे। सुबह तक 20 लोगों को बचाया जा सका जिसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा सका है। 4 लोगों के शव भी कुंए से निकाले गये हैं। फिलहाल शुभम 20, उसको पिता सुनील 50, नारायण कुशवाह 45 और एक अन्य का शव भी निकाला जा चुका हैं।
यह अब भी लापता
1.संदीप पुत्र अखिलेश
2. अभिषेक पुत्र ओमकार
3. रवि पुत्र ओमकार
4.गुमन
5.कृष्ण गोपाल अहिरवार
6. गोविंद पुत्र करण सिंह
7.दीनू पुत्र धनसिंह
8. नरेश पुत्र रतिराम
9.पवन पुत्र बालकिशन
10.विक्की पुत्र शिवनाथ
इन्हें बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
1. मनोज पुत्र रती
2. मेवालाल पुत्र कल्याण
3.श्रीकांत पुत्र रामानंद
4.निर्भय पुत्र पन्ना लाल
5.राेहित पुत्र देवेंद्र
6.श्रीधाम पुत्र नारायण
7. जीतेंद्र पुत्र गणेशराम
8. राजू पुत्र सदी लाल
9. दलीप पुत्र आशाराम
10. शिवराज पुत्र रामस्वरूप
11. बालकिशन पुत्र मूलचंद्र
12.सुंदर पुत्र हल्के
13. राजू पुत्र सदी लाल
14. दशरथ पुत्र कृपा
15. सुनील पुत्र लाखन