नवाज शरीफ की पत्नी का लंदन में निधन, पाकिस्तान की जेल में बंद हैं पूर्व PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम नवाज शरीफ का लंदन में उपचार के दौरान निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थीं. कुलसुम लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. इससे पहले कुलसुम को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन उनकी हालत लगातार खराब हो रही थी. वे लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में कई महीनों से भर्ती थीं. उनके देवर और पीएमएल-एन के अध्‍यक्ष शाहबाज नदीम ने इस बात की जानकारी दी.

तीन बार से ज्यादा पाकिस्तान की प्रथम महिला रहीं कुलसुम पिछले साल अगस्त लिंफोमा के पहले स्टेज में थीं. कैंसर का पता लगने के बाद उनका 5 बार कीमियोथेरेपी की गई और कई सर्जरी की गई. लिंफोमा कैंसर का खतरनाक स्टेज है.