ग्वालियर में दो दिन रहेंगे प्रभारी मंत्री सिलावट, तीसरी लहर की तैयारियों पर बैठक लेंगे

ग्वालियर. प्रभारी मंत्री बनने के बाद जल संसाधन, मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट दो दिवसीय दौरे पर पहली बार बुधवार को ग्वालियर आ रहे है। अपने इस दो दिवसीय प्रवास पर वह कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ कई कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसके साथ ही दिन में वह करीब 20 से ज्यादा बड़े नेताओं के घर पहुंचेंगे। हर गुट के बड़े नेताओं से मुलाकात कर वह उन्हें साधने का प्रयास करेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट बुधवार सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचेगे। यहां दो दिन रूकने के बाद गुरूवार शाम 4 बजे वह इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

आज के कार्यक्रम

सुबह 9 बजे आगमन के बाद मंत्री सिलावट स्व. विजयराजे सिंधिया, स्व. माधवराज सिंधिया एवं पं. दीनदयान उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचेंगे।
सुबह 10 बजे हेमसिंह की परेड सिंधि कॉलोनी में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के निवास पर जाएंगे।
सुबह 11 बजे सिंधी कॉलोनी में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के घर पहुंचेंगे।
सुबह 11.30 बजे हारकोटसीर समाधिया कॉलोनी में पूर्व मंुत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर भेंट करने जाएंगे।
प्रभारी मंत्री दोपहर 12.30 बजे श्याम वाटिका में महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर 2.30 बजे ठाठीपुर स्थित अजाक्स कार्यालय में अजाक्स के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4 बजे नईसड़क स्थित सांसद विवेक शेजवलकर के निवास पर उनसे भेंट करेंगे।
शाम 6 बजे महाराज बाड़ा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
प्रभारी मंत्री सिलावट रात 8.30 बजे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुचेंगे और डिनर करेंगे।