गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करायें यह पेंटिंग

ग्वालियर यह पेंटिंग जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार के मुख्यद्वार पर महाभारत के युद्ध चित्रित्र करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के चित्र कुरूक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण अपने सखा अर्जुन को धर्म और कर्म के प्रति समझाते हुए बना रहे है।

पिन पेटिंग बनाने वाला जीवाजी विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में एमएससी के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र दुष्यंत सिंह भदौरिया है। इस पेंटिंग को गिनीज वर्ल्ड में दर्ज कराने के लिये बना रहे है। इनका दावा है कि इस तरह की पेटिंग अभी तक नहीं बनाई गयी है। इसका साइज 3 x3मीटर यानी कि 10 x 10फीट है। इस पेंटिंग को बनाने में लगभग 48 घंटे का समय लगेगा और पेटिंग वीडियो कैमरे में निगरानी में बनाई जा रही है।