मप्र बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित होगा

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं की परीक्षा परिणाम कल जारी होगा। मंडल ने इस संबंध में आदेश में लिखा है कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 10वीं का परीक्षा परिणाम छमाही, प्री-बोर्ड और यूनिट टेस्ट एवं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष 10वीं परीक्षा की प्रावीण्य सूची जारी नहीं की जाएगी। इस वर्ष 10वीं में साढ़े 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

1 से 25 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा

अगर कोई विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होता है तो उनके लिए 1 से 25 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें वे शामिल हो सिकेंग। इसके लिए विद्यार्थियों को 1 से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा आयोजन का विस्तृत कार्यøम अलग से जारी किया जाएगा। मंडल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मोबाइल एप पर परिणाम

विद्यार्थी मोबाइल पर भी एप के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल एप या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें एवं नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रौल नंबर और आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम प्राप्त करें।