सुंदरबनी में सुरक्षाबलों ने 2 पाकिस्तानी आतंकियों को मारा, 2 जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरूवार की शाम को सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। सुंदरबनी इलाके में घुसपैठियों और जवानों के बीच हुई फायरिंग में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए। घटना में दो जवानों के भी शहीद होने की खबर है। पीआरओ डिफेंस जम्मू की ओर से बताया गया कि आतंकियों से दो एके47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। ऑपरेशन में नायब सूबेदार श्रीजीत एक और सिपाही मारूप्रोलू जसवंत रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए थे बाद में इलाज के दौरान वे नहीं बच सके।

आतंकी 10 दिन से जंगली गुफाओं में छिपे थे

नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादल में 29 जून को संदिग्ध देखे गए थे। जवान इनकी लगातार सर्चिंग कर रहे थे। यह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी थे जो दादल के जंगलों में स्थित एक गुफा में छिपे बैठे थे। गुरूवार सुबह 10 बजे के करीब जब आतंकियों के इस दल ने जवानों को करीब आते देखा तो फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें दो आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए।

कुलगाम के जोदार इलाके में एनकाउंटर

पहला एनकाउंटर कुलगाम के जोदार इलाके में हुआ। सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।