ग्वालियर में बिजली बिल जमा न करने पर 385 विद्युत कनेक्शन काटे, मुरार, सिटी सेंटर, थाटीपुर में बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे
बिजली कंपनी बड़े बकायदारों पर अब सख्ती बरत रही है इसके चलते मुरार, सिटी सेंटर, थाटीपुर में बिजली कंपनी ने बड़े बकायदारों के विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। काटे गए कनेक्शन लोग दोबारा न जोड़ लें इसके लिए शकुंतलापुरी में उपभोक्ताओं के घरों के बाहर रातभर के लिए गार्ड भी बैठा दिए। यहां कमलेश कुमार पर 1 लाख 53 हजार रुपर और राजेंद्र सिंह पर 1 लाख 61 हजार रुप्ए बकाया है। इनके विद्युत कनेक्शन पहले भी काटे गए थे लेकिन ये लोग दोबारा जोड़ लेते थे। इनके साथ ही पूरे ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 385 विद्युत कनेक्शन काटे गए, इन पर कुल 65 लाख रुपए बकाया है।
क्षेत्र के उप महाप्रबंधक अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि जिन बकायदारों के बिजली कनेक्शन काट देते है वे हमारे जाने के बाद उनको दोबारा जोड़ लेते है। उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 में मुकदमा भी दर्ज कर देते है फिर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए अब हम ऐसे उपभोक्ताओं के घरों के बाहर एक्स आर्मी मैन के रूप में काम करने वाले गार्ड बैठा देंगे ताकि वे हमारे जाने के बाद दोबारा से बिजली कनेक्शन न जोड़ सकें।