ऊर्जामंत्री सुबह कुछ और शाम को कुछ और बोले -प्रद्युम्नसिंह तोमर और यशोधरा के बीच हुए विवाद पर, मेरे और यशोधरा जी बीच कोई विवाद नहीं

भोपाल. ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर बुधवार को दिनभर बिजली सब्सिडी पर मंत्रिस्तरीय बैठक में मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के साथ विवाद पर अपने सुर बदलते रहे। सुबह जहां उन्होंने कहा-लोग स्वतंत्र है कुछ भी बोलने के लिये, वहीं शाम को भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद कहने लगे कि दोनों के बीच कोई विवाद हुआ ही नहीं । पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्यालय में संगठन महामंत्री सुहास भगत और सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने तोमर से यशोधरा राजे के साथ हुए विवाद पर पूरी जानकारी ली और साथ ही समझाइश दी।

सुबह 9.30 बोले -सुझाव को शिकायत के रूप में नहीं लेना चाहिये

यशोधराराजे के साथ हुए विवाद से जुड़े सवाल पर बोले- लोग स्वतंत्र हैं कुछ भी बोलने के लिये, सही सुझाव अगर कोई देता है तो उसे शिकायत में रूप में नहीं लेना चाहिये। मुझे सीएम शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में खुलकर काम करने का अवसर मिल रहा है।

यशोधरा जी पार्टी की नेता हैं मैं पार्टी का सिपाही हूं। विभाग के प्रेजेटेशन के तरीके में कुछ कमियां हो सकती है, मेरी वजह से जनता ने उनसे (यशोधरा) कोई प्रश्न किये होंगे। शिकायत होगी इस वजह से कुछ नाराजगी होगी या हो सकती है। लेकिन फिर कहूंगा कि उपरोक्त वाक्या नहीं हुआ और इसके बाद तोमर ने ट्वीट किया मेरे व यशोधरा जी केबीच ऐसा कोई संवाद नहीं हुआ है। इस संबंध में छपी खबरें गलत हैं।