भाजपा शासित नगरनिगम के राज में रामनगर, न्यू इंद्रानगर के निवासी सीवरयुक्त पानी पीने के लिये हैं मजबूर-सुनील शर्मा
ग्वालियर. भाजपा शासित नगरनिगम के रहते उपनगरवासियों को सीवर जलयुक्त पानी पीने के मजबूर है इन क्षेत्रों का पिछले उपचुनाव में रहें कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कार्यकर्त्ताओं के साथ निरीक्षण किया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के राज्य में ग्वालियर विधानसभा के रामनगर, न्यू इन्द्रानगर के निवासी सीवरयुक्त पानी पीने के लिये मजबूर है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि घरों में सीवर का पानी भरा हुआ है। कई मोहल्लों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
मौके पर निरीक्षण करने आये कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के सुनील शर्मा ने जिला प्रशासन और नगरनिगम अधिकारियों से बात की और इसके आलावा 5 घंटे तक नागरिकों के बीच घर-घर जाकर समस्यायें देखी, मौके पर आये निगम अधिकारियों से सीधे बात की है। मौके पर ही सीवर समस्याओं से निराकरण का आश्वासन दिया।