पुलवामा में आतंकियों ने घर में घुसकर एक्स एसपीओ की गोली मार कर हत्या, पत्नी की भी हुई मौत

श्रीनगर. जम्मू में ड्रोन हमले के 24 घंटे के अन्दर ही आतंकियों ने कश्मीर के पुलवामा में पूर्व स्पेशल पुलिस ऑफीसर (एसपीओ) फैयाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलवामा में अवंतीपुरा में हरिपरिगाम गांव में आतंकी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में एसपीओ रहे फैयाज अहमद के घर में घुस गये और अंधाधुध गोलियां चलाई।

आपको बता दें कि इस आतंकी कार्यवाही में फैयाज की घटनास्थल पर हो गयी और पत्नी एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार अस्पताल में शहीद फैयाज अहमद की पत्नी ने भी आखिरी सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि आतंकीवादी ने रात लगभग 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गये और परिवार पर गोलियां चलाई। पुलिस के अनुसार इलाके को घेर लिया गया है और सर्च अभियान जारी है।
आतंकी से 5.5 किलो आईईडी जब्त

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को लश्कर -ए-तैयबा के एक अग्रिम समूह रेसिस्टेंस फोर्स से जुडे एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5.5 किलोग्राम आईईडी जब्त किया गया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामवन के जैनहाल-बनिहाल निवासी नदीम-उल-हक के रूप में की। एसएसपी ने बताया कि हम पाकिस्तान और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में अपने आकाओं के संपर्क में था।