जल्द होगी निगम मण्डलों में नियुक्तियां और मिलेंगे मंत्रियों को जिले के प्रभार, बदलेंगे भाजपा में मीडिया के चेहरे

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान एक दो दिन में मंत्रियों को जिलों का प्रभारत दे सकते हैं और इसके साथ ही निगम मण्डलों में नियुक्त्यिां भी जल्दी होने के संकेते मिले हैं। ऐसे अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधरराव के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की बन्द कमरे में चर्चा हुई है। इसमें मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने और निगम मण्डल में नियुक्तियां करने के लिये नामों पर चर्चा हुई है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर भी उपस्थित रहें।

निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी जल्दी होने के संकेत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक-दो दिन में मंत्रियों को जिलों का प्रभार दे सकते हैं। इसके साथ ही निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी जल्दी होने के संकेत मिले हैं। ऐसे अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की बंद कमरे में बैठक हुई है। इसमें मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने और निगम-मंडल में नियुक्तियां करने के लिए नामों पर चर्चा हुई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

बीजेपी के प्रवक्ताओं की छुट्‌टी भी करने की तैयारी

बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी शिवराज डाबी को बदल सकती है। इतना ही नहीं, बीजेपी के प्रवक्ताओं की छुट्‌टी भी करने की तैयारी है। वजह है, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव सोशल मीडिया टीम से नाराज हैं। प्रदेश संगठन के ऑफिशियल सोशल मीडिया ग्रुप में फाॅलोअर की संख्या एमपी कांग्रेस से कम है। इतना ही नहीं, मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रवक्ताओं में आक्रामकता दिखाई नहीं दे रही है। राव ने बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष एक बार फिर नाराजगी व्यक्त की।