MP Board 12th Exam 2021: मध्य प्रदेश में भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की.यह फैसला शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया.
इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से परीक्षाएं रद्द करने को लेकर चर्चा होगी.अगर परीक्षाएं रद्द नहीं की जाती है तो परीक्षा को नए विकल्प से कराने के फार्मूले पर भी चर्चा की जा सकती है.परीक्षाओं के पैटर्न परीक्षा की अवधि को लेकर भी चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा, लेकिन बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया.