ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालाबाजारी केस, आरोपी नवनीत कालरा को मिली जमानत
नई दिल्ली. दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कंसंटेटर्स की जमाखोरी से जुड़े मामले में एक बड़ा फैसला हुआ है. दिल्ली की एक अदालन ने आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा (Navneet Kalra) को जमानत दे दी है. बता दें कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को रविवार देर रात गिरफ्तार किया था. इस मामले में नवनीत कालरा फरार चल रहा था. एसीपी संदीप लांबा और डीएसपी मोनिका भारद्वाज की टीम ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया. गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार के फार्म हाउस में छिपा था
ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की कालाबाजारी के मामले में दिल्ली
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए नवनीत कालरा के 2 मोबाइल फोन जब्त किए थे. इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल बरामद कंसंट्रेटर को खरीदने और बेचने में इस्तेमाल हुआ था. इन्हीं मोबाइल फोन में कंसन्ट्रेटर की खरीद और बेचने की कई इनवॉइस मौजूद हैं. फ़ोन का काफी डेटा डिलीट किया गया है, जिसे रिकवर करने के लिए दोनों फ़ोन लैब में जांच के लिए भेजे गए थे.
क्या है मामला
मामला दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्तरां में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स की कालाबाजारी से जुड़ा है. खान मार्केट स्थित खान चचा रेस्तरां से भारी मात्रा में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स बरामद किए गए थे. इस रेस्तरां का मालिक नवनीत कालरा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए अधिकतर कंसन्ट्रेटर्स 14,000 रुपये से 18,000 रुपये कीमत में खरीदे गए. मौके से मिली रसीदों से पता चलता है कि कंसन्ट्रेटर्स को 70,000 रुपये और उससे ज्यादा कीमत पर बेचा गया.मामले की शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने पाया था कि 17 अप्रैल से 3 मई के बीच, कालरा और मैट्रिक्स सेलुलर के उसके साथियों ने 13 करोड़ रुपये कीमत वाले 7,500 कंसन्ट्रेटर्स हासिल किए थे.