केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों अभी तक सबसे बड़ी कार्यवाही 9 करोड़ रूपये हेरोइन पकड़ी और 2 तस्कर गिरफ्तार
ग्वालियर. केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) की ग्वालियर की टीम ने जालौन (यूपी) के आटा थाना इलाके में 9 किलो होराइन पकड़ी है। हेरोइन के साथ ही 2 तस्कर भी गिरफ्तार किया है। तस्कर हेरोइन को ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ला रहे थे। हेरोइन को 500-500 ग्राम के 18 पैकेट बनाकर स्टेपनी में रखा गया था और पकड़े गये तस्करों में एक राजस्थान का व दूसरा मन्दसौर का है।
एनसीबी की कार्यवाही
नारकोटिक्स अधिकारी द्वारा पकड़े गये तस्करों से पूछताछ कर रहे है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 9 करोड़ रूपये आंकी गयी है। ग्वालियर नारकोटिक्स ब्यूरो की अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। तस्करों को 3 दिन की रिमाण्ड पर नारकोटिक्स को दिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में पुलिस द्वारा विगत डेढ़ माह से चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान में पकड़े गये तस्करों में से लगभी सभी ने स्मैक उरई जालौन क्षेत्र से लाने और इसमें 3 परिवार के नाम बताये थे। उरई जालौन क्षेत्र में नशा तस्करों पर एनसीबी द्वारा कार्यवाही ब्यूह रचना जाने का खुलासा हुआ है।
1 करोड़ रुपए का गांजा पकड़ा
भिंड पुलिस के हत्थे गांजा का एक बड़ा तस्कर लगा है। इसके घर से करीब एक क्विंटल गांजा मिला है। इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बिरखड़ी गांव के बाहर काफी मात्रा में गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा है।पुलिस ने घेराबंदी की और बिरखड़ी निवासी युवक शिवम (20) पुत्र सतीश भारद्वाज को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10 किलो गांजा मिला। पुलिस ने जब शिवम के घर की तलाशी ली तो वहां करीब 90 किलो गांजा और मिला जो बोरियों में भरा था।