इलेक्ट्रिक स्कूटर की जल्द लांचिंग, फुलचार्ज में 90 किमी दौड़ेगा सड़क पर

नई दिल्ली. अब जमाना इलेक्ट्रिक व्हीकल काआने वाला है। भारत में तेजी से ई-स्कूटर्स की डिमाण्ड बढ़ी है, यही कारण है कि कंपनियां अब एडवांस फीचर्स और रेंज वाले ई-स्कूटर्स मार्केट में उतार रहीहै। इसी कड़ी में पियाजियो ग्रुप ने एक और ई-स्कूटर पियाजियो वन को पेश किया है जिसे जल्द ही लांच किया जायेगा।

पियाजियो वन की लांचिंग

पियाजियो वन का लेकर काफी उत्सुकता है, इस स्कूटर को 28 मई यानी आज से शुरू होने वाले बीजिंग इंटरनेशनल मोटर एक्जीबिसन में लांच किया जा सकता है। लेकिन उसस पहले ही शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉप पर इसको टीज किया गया है। जिससे देखकर अंदाजा हो जाता है कि इसे युवाओं को देखते हुए डिजाइन किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्टाइल का भी प्रदर्शन किया गया है। हालांकि इसके टेक्निकल डिटेल्स के बारे में बीजिंग मोटर शो में ही पता चलेगा।