सोनाली गुप्ता ने भाजपा से टीएमसी वापिसी के लिये लिखा पत्र, जिस तरह जल से मछली बाहर नहीं रह सकती उसी तरह से में भी टीएमसी दूर नहीं रह सकती

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पूर्व तृणमूलकांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिये माफी मांगी है औ वापिस पार्टी में शामिल करने की अपील की है।

सोनाली गुहा ने अपने इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है मैं टूटे हुए दिल के साथ लिख रही हूं कि मैंने भावनाओं में बहकर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया और वहां रहने के लिये खुद को तैयार नहीं कर पायी। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मछली जल से बाहर नहीं रह सकती है, ठीक उसी तरह से मैं भी आपके बिना नहीं रह सकती हूं ‘‘दीदी’’ मैं माफी मांगती हूं और अगर आप मुझे माफ नहीं करती हैं तो मैं जी नहीं पाऊंगी। मुझे वापिस आने दें और अपने स्नेह की छांव में जीवन बिताने का मौका दें। उन्होंने मेरा इस्तेमाल करने की कोशिश की और मुझे दीदी को बदनाम करने के लिये कहा, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती थी।

व्यक्तिगत रूप से मिलने की कोशिश करूंगी

सोनाली गुहा ने कहा है कि वह अपनी घर वापिसी केलिये सीएम ममता बनर्जी से मिलने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से दीदी से मिलने कोशिश करूंगी। लेकिन वह सीएम हैं, ऐसे में यह जरूरी नहीं कि जब आप मिलने का समय मांगे तो आपको फौरन समय मिल जायेगा। इसलिये मैं जल्द ही उनके घर मिलने जाऊंगी। गौरतलब है कि गुहा 4 बार विधायक रह चुकी है और उन्हें किसी दौरान मुख्यमंत्री का साया माना जाता था। इस बार उन्हं तृणमूल कांग्रेस से टिकट नहींमिला था जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गयी थी।