सिंहम टीआई संतोष सिंह ने रात को ही निकाला गुंडों का जुलूस

इंदौर। वाकई टीआई संतोष सिंह सिंहम है। उनकी दबंगता से गुंडे दहशत में है, परंतु जो भी गुंडा पैर पसारने की कोशिश करता है उसको अपने टीआई साहब सिंहम रूप भी दिखाने से पीछे नहीं रहते। अब रात को गुंडों को पकड़कर जुलूस निकाला सिंहम टीआई ने। पकड़े गये गुंडे व्यापारी का अपहरण कर ले जाना चाहते थे।
जानकारी के अनुसार व्यापारी दिलीप वाधवानी का सोनू यादव से रूपये के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। कल रात को जब वाधवानी दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। तभी सोनू अपने दो साथियों कृष्णपाल सिंह कुशवाह और योगेश निवासी परदेशी के साथ सफारी कार से वहां आ धमका और व्यापारी को जबरन कार में बैठाकर ले जाने लगा। थोड़ा आगे जाने पर पलसीकर कॉलोनी ट्रेफिक सिग्नल पर व्यापारी साहब दिखा कार से कूद गया और थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। रावजी बाजार थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने तुरंत कार्रवाई कर रात को ही तीनों बदमाशों को पकड़ कर उनका जुलूस निकाला। टीआई यादव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सोनू यादव हत्या का आरोपी भी है।