इंदरगंज थाने सामने जनरल स्टोर्स में लगी आग
- May 19 2021
शहर के बीचों बीच इन्दरगंज चौराहा पर जनरल स्टोर्स में अचानक धुंआ निकला और देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। चूंकि जनरल स्टोर्स ठीक इंदरगज थाने के सामने थी इसी सूचना थाने ने फायरब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में 2 फायरब्रिगेड के पानी का उपयोग किया गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही आग कैसे लगी।
आपको बता दें कि कोविड-19 के कर्फ्यू के दौरान सारा बाजार बन्द है। महज 2 घंटे के बाजार खुलता है। ऐसा बताया जा रहा है यह बाबा जनरल स्टोर्स के नाम से है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लगभग 2 लाख रूपये का सामान मिलता है।