मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जगतगुरु आदि शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण किया
- May 17 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जगतगुरु आदि शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर आज निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। आदि शंकराचार्य भारत के महान दार्शनिक और धर्म प्रवर्तक थे। उन्होंने अद्वैत वेदांत को ठोस आधार प्रदान किया। भगवत गीता, उपनिषदों और वेदान्त सूत्रों पर लिखी उनकी टीकाऐं बहुत प्रसिद्ध हैं। आदि शंकराचार्य ने भारत के चार कोनों में चार मठों क्रमश: बद्रिकाश्रम, श्रृंगेरी पीठ, द्वारिका पीठ और पुरी की स्थापना की। उनके विचारोपदेश आत्मा और परमात्मा की एक रूपता पर आधारित हैं।