ग्वालियर में लगातार कम हो रहे संक्रमित, 793 नए संक्रमित मिले, 26 की मौत

ग्वालियर. सोमवार को एक बार फिर कोविड संक्रमित की लिस्ट राहत देकर गई है, 793 नए संक्रमित मिले है जबकि 26 संक्रमित की मौत हुई है। शहर में लगातार सख्ती का माहौल है इसलिए संक्रमण की दर घटी है। शहर की सीमाओं पर पुलिस ने सख्ती बढ़ी दी है। सोमवार को आईजी, डीआईजी ने शहर के पुरानी छावनी, मालवा कॉलेज और बेला की बावड़ी बॉर्डर पर पहुंचकर निरीक्षण किया है साथ ही शहर में भी कई चैकिंग पॉइंट पर पुलिस जवानों का जोश बढ़ाया है।
आपको बता दें कि ग्वालियर में बीते कुछ दिन में संक्रमण की दर नीचे गिरी है, बीते चार दिन से लगातार हर दिन एक हजार से नीचे ही नए संक्रमित मिल रहे है जबकि 4 दिन पहले तक यह संख्या हर दिन 1100 से 1200 के बीच आ रही थी। सड़क पर पुलिस की सख्ती और ताबड़तोड़ कार्रवाई का असर है कि लोग घरों में रहने को विवश है। शादियों पर भी रोक से संक्रमण को फैलने से रोका जा सका है। यही कारण है कि सोमवार को शहर के सभी बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी चैकिंग लगाई है।