रेमडेसिविर की कालाबाजारी- 14 इंजेक्शन में से 10 बेच दिये, हॉस्पिटल संचालक पर कॉलगर्ल और आईपीएल का सट्टा खेलने का आरोप

क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गये रेमडेसिविर इंजेक्शन के दलाल मैक्स केयर हॉस्पिटल के संचालक व उसके 2 साथयों को गुरूवार की रात को गिरफ्तार किया गया था। इनको रिमाण्ड पर लेने के बाद कई खुलासे हुए हैं। जिला प्रशासन से मैक्स केयर हॉस्पिटल को 14 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिये गये थे। इनमें मरीजों को सिर्फ 4 लगाये और मरीजों के नाम पर लिये गये 10 इंजेक्शन को उन्होंने 18-18 हजार रूपये में बेंच दिये। ढंग से रेमडेसिविर इंजेक्शन की स्पैलिंग तक नहीं आई। हॉस्पिटल में कॉलगर्ल बुलाने का भी खुलासा हुआ हैं।

क्या है पूरा मामला

गुरूवार को डीएसपी क्राइम ब्रांच विजयसिंह भदौरिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने झांसी रोड इलाके के सखिया विलास में मैक्स केयर हॉस्पिटल संचालित करने वाले रवि रजक और उसके साथी सोनू माथुर (जाटव), मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। 4 दिन से क्राइम ब्रांच की टीम इन पर निगरानी रख रही थी। जैसे ही, उन्होने 2 इंजेक्शन 35 हजार रूपये में बेचने का सौदा तय किया और इंजेक्शन देने आ गये। तीनों को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें रवि पर मामला दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने इन तीनों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी की धारा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा, मप्र ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।

10 इंजेक्शन मिले और 10 बेच दिये

जिला प्रशासन से मैक्स केयर हॉस्पिटल के नाम अभी तक 14 इंजेक्शन जारी किये जा चुके थे इनके पकड़े जाने के बाद जब रिकॉर्ड खंगाला गया और पूछताछ की तो यह 8 इंजेक्शन को बेच चुके है और 2 इंजेक्शन बेचने क्राइम ब्रांच से डील की थी। हर एक इंजेक्शन 18 हजार रूपये में बेचा गया है और न जाने इन इंजेक्शन के न लगने पर कितने मरीजों की मौत तक को हो गयी होगी।

हॉस्पिटल में कॉलगर्ल बुलाते और आईपीएल का सट्टा लगाते थे

हॉस्पिटल संचालक रवि रजक और उसके साथी आईपीएल पर सट्टा लगाने और अय्याशी करने में आदी थे और कई बार हॉस्पिटल में एक अलग से रूम अपनी अय्याशी के लिये बना रखा था और साथ ही अस्पताल में लड़कियों के आने पर किसी को शक नहीं होता था।

रासुका का प्रस्ताव भेजा

पहले ही मप्र के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कह चुके हैं कि आपदा में कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाई जायेगी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्यवाही करने का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर ग्वालियर को भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई हैं।