मध्य प्रदेश में 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 मई तक जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए। सीएम शिवराज ने यह संकेत दिए कि जरूरत पडने पर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया जा सकता है। इस बैठक में कोविड-19 नियंत्रण के प्रभारी मंत्रीगण, प्रभारी अधिकारी, कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। सीएम ने प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट बढ़ाने के भी निर्देश दिए है।
प्रदेश के हर संभाग में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा
कोरोना समीक्षा को लेकर सरकार ने एक नया फार्मूला तय किया है अब सभी जिलों की कोरोना समीक्षा एक साथ नहीं होगी। मध्य प्रदेश के 52 जिलों को तीन ग्रुप ए, बी, सी में बांटा गया है। इन ग्रुपों की अलग-अलग समीक्षा होगी। अस्पतालों में ऑक्सीजन का ऑडिट किया जाएगा, अस्पताल को ऑक्सीजन कमी की सूचना 6 घंटे पहले देनी होगी। सीएम ने विधायकों और सांसदों को भी जन सहयोग से कोविड केयर सेंटर बनाने की अपील की। मध्य प्रदेश के हर संभाग में एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।