ग्वालियर में 1133 नए कोरोना संक्रमित और 42 की मौत
ग्वालियर में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है यही कारण है कि मंगलवार को 1133 नए संक्रमित मिले है साथ ही 42 संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई और इनमें से 31 संक्रमित ग्वालियर के है। बीते 4 दिन में 177 मौत जिले में हो चुकी है, लगातार संक्रमित की संख्या बढ़ने पर शहर में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की किल्लत साफ दिखाई दे रही है। मंगलवार को कमलाराजा अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन खत्म होने के बाद स्थिति बिगड़ गई थी।
कोरोना की दूसरी लहर अब अपने चरम पर है और प्रदेश में हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित मिल रहे है। बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर इस समय तो काफी खराब है। हर दिन के साथ बढ़कर ही नए संक्रमित सामने आ रहे है जिस कारण ऑक्सीजन संकट गहरा गया है। खुद मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के अन्य मंत्री सिर्फ ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में लगे है। लगातार ओडिसा, मोदीनगर, यूपी व अन्य प्रदेशों से ऑक्सीजन के टैंकर लाकर प्रदेश की डिमांड पूरी की जा रही है। पुलिस भी सारे काम छोड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई पूरी करने में लगी है। हर दिन के साथ नए संक्रमित और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में शाव जलाने के लिए जगह कम पड़ रही है।