एलएनआईपी में सेवा भारती का निःशुल्क कोविड सेंटर में पहले दिन 5 मरीज भर्ती

एलएनआईपी के बैडमिंटन हॉल में सेवा भारती का निःशुल्क कोविड सेंटर सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन 5 संक्रमित को आईसोलेट किया गया है फिलहाल इस कोविड सेंटर 100 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इसका और विस्तार किया जाएगा। इस कोविड सेंटर का विधिवत शुभारंभ करते हुए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि यह सेवा का समय है। कोरोना महामारी को सभी के सहयोग से हराया जा सकता है। क्षमता व योग्यता के अनुसार लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर सेवा भारती के मध्य प्रांत के सहसचिव एनके शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, व्यवसाई राजू कुकरेजा, डॉ. एएस भल्ला, सुरेंद्र शर्मा सहित चुनिंदा लोग मौजूद थे।

पॉष्टिक भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी

इस कोविड सेंटर में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही व्यवस्था व दवाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है। मरीजों को पौष्टिक आहार की व्यवस्था जनसहयोग से सेवा भारती द्वारा की जाएगी। निगरानी के लिए सेवाभारती के सदस्य भी अपनी सेवाएं 24 घंटें देंगे।